Romans 12:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab ki us anugrah ke anusar jo hamen diya gaya haai, hamen bhainn bhainn baradan mile haai, to jis ko bhvishyadanee ka dan mila ho, vah vishvas ke pariman ke anusar bhavishyadanee kare.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब कि उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्‍न भिन्‍न बरदान मिले हैं, तो जिस को भविष्‍यद्वाणी का दान मिला हो, वह विश्‍वास के परिमाण के अनुसार भविष्‍यद्वाणी करे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो फिर उसके अनुग्रह के अनुसार हमें जो अलग-अलग उपहार मिले हैं, हम उनका प्रयोग करें। यदि किसी को भविष्यवाणी की क्षमता दी गयी है तो वह उसके पास जितना विश्वास है उसके अनुसार भविष्यवाणी करे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम को प्राप्‍त अनुग्रह के अनुसार हमारे वरदान भी भिन्न-भिन्न होते हैं। हमें नबूवत का वरदान मिला, तो विश्‍वास के अनुरूप उसका उपयोग करें;
Hindi Bible HHBD
और जब कि उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्न भिन्न बरदान मिले हैं, तो जिस को भविष्यद्वाणी का दान मिला हो, वह विश्वास के परिमाण के अनुसार भविष्यद्वाणी करे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaam kare ke waaste Parmeshwar hamme rakam rakam ke gifṭ dees hei. Agar ham pahile se bataay sakta, to jetna biswaas hamme hei wahi ke mutaabik hamme kare ke chaahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जबकि उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्न–भिन्न वरदान मिले हैं, तो जिसको भविष्यद्वाणी का दान मिला हो, वह विश्‍वास के परिमाण के अनुसार भविष्यद्वाणी करे;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ वरदान मिले हैं: यदि किसी को भविष्यवाणी का मिला हो तो वह विश्‍वास के परिमाण के अनुसार भविष्यवाणी करे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये कि हमें दिए गए अनुग्रह के अनुसार हममें पवित्र आत्मा द्वारा दी गई भिन्‍न-भिन्‍न क्षमताएं हैं. जिसे भविष्यवाणी की क्षमता प्राप्‍त है, वह उसका उपयोग अपने विश्वास के अनुसार करे;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जबकि उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्न-भिन्न वरदान मिले हैं, तो जिसको भविष्यद्वाणी का दान मिला हो, वह विश्वास के परिमाण के अनुसार भविष्यद्वाणी करे।