Romans 13:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye kar bhee do, kyonaki paramashevar ke sevak haai, aur sada isee kam men lage rahate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये कर भी दो, क्‍योंकि शासन करनेवाले परमेश्वर के सेवक हैं, और सदा इसी काम में लगे रहते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए तो तुम लोग कर भी चुकाते हो क्योंकि अधिकारी परमेश्वर के सेवक हैं जो अपने कर्तव्यों को ही पूरा करने में लगे रहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप लोग इसीलिए राजकर चुकाते हैं। अधिकारीगण परमेश्‍वर के जनसेवक हैं और वे अपनी इस सेवा में लगे रहते हैं।
Hindi Bible HHBD
इसलिये कर भी दो, क्योंकि परमशॆवर के सेवक हैं, और सदा इसी काम में लगे रहते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tumme aapan ṭeks bhi bhare ke hei. Adhikaari Parmeshwar ke sewak hei, aur i ulog ke kaam hei ki ulog i sab kaam meñ juṭa rahe.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कर भी दो क्योंकि शासन करनेवाले परमेश्‍वर के सेवक हैं और सदा इसी काम में लगे रहते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसी कारण तुम कर भी चुकाते हो; क्योंकि अधिकारी परमेश्‍वर के सेवक हैं जो निरंतर इसी सेवा में लगे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम इसी कारण राज्य-कर भी चुकाते हो कि राजा परमेश्वर के जनसेवक हैं और इसी काम के लिए समर्पित हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कर भी दो, क्योंकि शासन करनेवाले परमेश्वर के सेवक हैं, और सदा इसी काम में लगे रहते हैं।