Romans 14:23 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jo sandeh kar ke khata haai, vah dand ke yogy tthar chuka, kyonki vah nishchay dhaarana se naheen khata, aur jo kuchh vishvas se nahee, vah pap haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु जो सन्‍देह कर के खाता है, वह दण्‍ड के योग्‍य ठहर चुका, क्‍योंकि वह निश्‍चय धारणा से नहीं खाता, और जो कुछ विश्‍वास से नहीं, वह पाप है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि कोई ऐसी वस्तु को खाता है, जिसके खाने के प्रति वह आश्वस्त नहीं है तो वह दोषी ठहरता है। क्योंकि उसका खाना उसके विश्वास के अनुसार नहीं है और वह सब कुछ जो विश्वास पर नहीं टिका है, पाप है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु जो खाने के विषय में सन्‍देह करता है और तब भी खाता है, वह दोषी है; क्‍योंकि उसका यह कार्य विश्‍वास के अनुसार नहीं है, और जो कार्य विश्‍वास के अनुसार नहीं है, वह पाप है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जो सन्देह कर के खाता है, वह दण्ड के योग्य ठहर चुका, क्योंकि वह निश्चय धारणा से नहीं खाता, और जो कुछ विश्वास से नहीं, वह पाप है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin agar jon cheej tum khaata hei, uspe tumme kuchh ḍaauṭ hei, to tum aapan biswaas ke agaiñsṭ jaata hei. Aur tum janta hei ki u roñg hei, kaahe ke agar tum aapan biswaas ke agaiñsṭ kuchh karta hei, to u paap hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जो सन्देह कर के खाता है वह दण्ड के योग्य ठहर चुका, क्योंकि वह विश्‍वास से नहीं खाता; और जो कुछ विश्‍वास* से नहीं, वह पाप है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु यदि कोई संदेह करके खाए तो वह दोषी ठहर चुका है, क्योंकि वह विश्‍वास से नहीं खाता; और जो कुछ विश्‍वास से नहीं, वह पाप है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि किसी व्यक्ति को अपने खान-पान के विषय में संशय है, वह अपने ऊपर दोष ले आता है क्योंकि उसका खान-पान विश्वास से नहीं है. जो कुछ विश्वास से नहीं, वह पाप है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जो सन्देह करके खाता है, वह दण्ड के योग्य ठहर चुका, क्योंकि वह विश्वास से नहीं खाता, और जो कुछ विश्वास से नहीं, वह पाप है।