Romans 14:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki maseeh isee liye mara aur jee bhee utta ki vah mare huon aur jeevato, donon ka prabhu ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि मसीह इसी लिये मरा और जी भी उठा कि वह मरे हुओं और जीवतों, दोनों का प्रभु हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मसीह मरा; और इसलिए जी उठा ताकि वह, वे जो अब मर चुके हैं और वे जो अभी जीवित हैं, दोनों का प्रभु हो सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मसीह इसलिए मर गये और जी उठे कि वह मृतकों तथा जीवितों, दोनों के प्रभु हो जायें।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मसीह इसी लिये मरा और जी भी उठा कि वह मरे हुओं और जीवतों, दोनों का प्रभु हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi kaaran hei, kaahe ke Krisṭ mar gais raha aur fir jinda hoy gais, Ki jisse u jinda log aur murda duuno ke Prabhu rahe.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मसीह इसी लिये मरा और जी भी उठा कि वह मरे हुओं और जीवतों दोनों का प्रभु हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि इसी कारण मसीह मरा और फिर जीवित हो उठा ताकि वह मृतकों और जीवितों दोनों का प्रभु हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यही वह कारण है कि मसीह की मृत्यु हुई तथा वह मरे हुओं में से जीवित हो गए कि वह जीवितों तथा मरे हुओं दोनों ही के प्रभु हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मसीह इसलिए मरा और जी भी उठा कि वह मरे हुओं और जीवितों, दोनों का प्रभु हो।