Romans 15:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur dhaeeraj, aur shaaantai ka data parameshvar tumhen yah baradan de, ki maseeh yeeshu ke anusar apas men aek man raho.
Hindi 2017 (नया नियम)
और धीरज, और शान्‍ति का दाता परमेश्‍वर तुम्‍हें यह बरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और समूचे धीरज और बढ़ावे का स्रोत परमेश्वर तुम्हें वरदान दे कि तुम लोग एक दूसरे के साथ यीशु मसीह के उदाहरण पर चलते हुए आपस में मिल जुल कर रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ही धैर्य तथा सांत्‍वना का स्रोत है। वह आप लोगों को यह वरदान दे कि आप येशु मसीह की शिक्षा के अनुसार आपस में मेल-मिलाप का भाव बनाए रखें,
Hindi Bible HHBD
और धीरज, और शान्ति का दाता परमेश्वर तुम्हें यह बरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Khali Parmeshwar hei jon hamme khusi rakkhe sake hei, aur dheeraj bhi dewe hei. Ham binti karta hei ki u tumme madat kare ki tum Maseeh ke mutaabik, saanti se ek dusra ke sañghe chalte raho.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धीरज और शान्ति का दाता परमेश्‍वर तुम्हें यह वरदान दे कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब धीरज और प्रोत्साहन का परमेश्‍वर, तुम्हें मसीह यीशु के अनुसार आपस में मन की एकता दे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर, जो धीरज और प्रोत्साहन के दाता है, तुममें मसीह येशु के अनुरूप आपस में एकता का भाव उत्पन्‍न करें
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धीरज, और प्रोत्साहन का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।