Romans 16:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab he bhaiyo, maain tum se binatee karata hoo, ki jo log us shaiksha ke vipareet jo tum ne pai haai, foott padne, aur ttokar khane ke karan hote haai, unhen tad liya karo aur un se door raho.
Hindi 2017 (नया नियम)
अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूँ, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्‍हें ताड़ लिया करो; और उनसे दूर रहो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाइयो, मैं तुमसे प्रार्थना करता हूँ कि तुमने जो शिक्षा पाई हैं, उसके विपरीत तुममें जो फूट डालते हैं और दूसरों के विश्वास को बिगाड़ते हैं, उनसे सावधान रहो, और उनसे दूर रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूँ कि आप उन लोगों से सावधान रहें, जो फूट डालते और दूसरों के लिए पाप का कारण बनते हैं। इस प्रकार का व्‍यवहार उस शिक्षा से मेल नहीं खाता, जो आप को मिली है। आप ऐसे लोगों से दूर रहें।
Hindi Bible HHBD
अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूं, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो; और उन से दूर रहो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, ham tum se chirauri karta hei ki jon log ṭrabal laay hei aur chech ke baaṭ de hei, aur jon tum seekha hei, uske nai maane hei, ulog se duur raho.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब हे भाइयो, मैं तुम से विनती करता हूँ, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत, जो तुम ने पाई है, फूट डालने और ठोकर खिलाने का कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो और उनसे दूर रहो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब हे भाइयो, मैं तुमसे विनती करता हूँ कि उनसे चौकस रहो जो उस शिक्षा के विपरीत जो तुमने प्राप्‍त की है फूट डालते और ठोकर का कारण बनते हैं, उनसे दूर ही रहो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहिनो, मेरी तुमसे विशेष विनती है कि उन पर विशेष ध्यान दो, जो तुम्हारे बीच फूट डालते तथा तुम्हें दी गई शिक्षा के मार्ग में बाधा उत्पन्‍न करते रहते हैं. उनसे दूर रहो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब हे भाइयों, मैं तुम से विनती करता हूँ, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट डालने, और ठोकर खिलाने का कारण होते हैं, उनसे सावधान रहो; और उनसे दूर रहो।