Romans 2:29 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par yahoodee vahee haai, jo man men haai aur khtana vahee haai, jo day ka aur atma men haai n ki lekh ka: aeese kee prashansa manushyon kee or se nahee, parantu parameshvar kee or se hotee haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सच्चा यहूदी वही है जो भीतर से यहूदी है। सच्चा ख़तना आत्मा द्वारा मन का ख़तना है, न कि लिखित व्यवस्था का। ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा मनुष्य नहीं बल्कि परमेश्वर की ओर से की जाती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु यहूदी वह है, जो अपने अभ्यन्तर में यहूदी है और खतना वह है, जो हृदय का है और लिखित व्यवस्था के अनुसार नहीं, बल्कि आत्मा के अनुसार है। ऐसे व्यक्ति को मनुष्यों की नहीं, बल्कि परमेश्वर की प्रशंसा प्राप्त है।
Hindi Bible HHBD
पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sachcha Yahuudi to wahi hei jon kaanuun ke maane hei. Sachcha khatna to wahi hei jon tumhaar dil ke gahraai se hoy hei, eisan kuchh nai ki u khali tumhaar deñhi se hoy hei. Aur iske chhoṛ ke, tumhaar baṛaai Parmeshwar ke bagal se hoy ke chaahi naa ki admi ke bagal se.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर यहूदी वही है जो मन में है; और खतना वही है जो हृदय का और आत्मा में है, न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु यहूदी वही है जो मन से यहूदी है, और ख़तना वही है जो आत्मा के द्वारा हृदय का है न कि लेख का। ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं बल्कि परमेश्वर की ओर से होती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदी वह है, जो अपने मन में यहूदी है तथा ख़तना वह है, जो पवित्र आत्मा के द्वारा हृदय का किया जाता है, न कि वह, जो मात्र व्यवस्था के अंतर्गत किया जाता है. इस प्रकार के व्यक्ति की प्रशंसा मनुष्यों द्वारा नहीं, परंतु परमेश्वर द्वारा की जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर यहूदी वही है, जो आन्तरिक है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का; ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है।