Romans 4:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isee karan vah vishvas ke dara milatee haai, ki anugrah kee reeti par ho, ki pratigyaa sab vansh ke liye draddh ho, n ki keval usak liye jo vyavasthavala haai, baran un ke liye bhee jo ibraaheem ke saman vishvasavale haain: vahee to ham sab ka pita haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसी कारण प्रतिज्ञा विश्वास पर आधारित है कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि वह सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसके लिये जो व्यवस्थावाला है, वरन् उनके लिये भी जो अब्राहम के समान विश्वासवाले हैं: वही तो हम सब का पिता है
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए सिद्ध है कि परमेश्वर का वचन विश्वास का फल है और यह सेंतमेत में ही मिलता है। इस प्रकार उसका वचन इब्राहीम के सभी वंशजों के लिए सुनिश्चित है, न केवल उनके लिये जो व्यवस्था को मानते हैं बल्कि उन सब के लिये भी जो इब्राहीम के समान विश्वास रखते है। वह हम सब का पिता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सब कुछ विश्वास पर, और इसलिए अनुग्रह पर ही निर्भर रहता है। वह प्रतिज्ञा न केवल उन लोगों पर, जो व्यवस्था का पालन करते हैं, बल्कि समस्त वंश पर लागू होती है—उन सब पर, जो अब्राहम की तरह विश्वास करते हैं। अब्राहम हम सब के पिता हैं
Hindi Bible HHBD
इसी कारण वह विश्वास के द्वारा मिलती है, कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि प्रतिज्ञा सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसक लिये जो व्यवस्थावाला है, बरन उन के लिये भी जो इब्राहीम के समान विश्वासवाले हैं: वही तो हम सब का पिता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab cheej wahi biswaas pe ruka hei, ki jisse Parmeshwar ke waada uske daya se jaruur mili. I waada khali Abraham ke waaris jiske lage kaanuun hei uske khaatir khali nai hei. I to u sab ke khaatir hei jon Abraham ke waaris hei, kaahe ki ulog ke paas wahi rakam biswaas hei aur Abraham ham sab ke baap hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसी कारण प्रतिज्ञा विश्वास पर आधारित है कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि वह उसके सब वंशजों के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसके लिये जो व्यवस्थावाला है वरन् उनके लिये भी जो अब्राहम के समान विश्वासवाले हैं; वही तो हम सब का पिता है, –
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस कारण, प्रतिज्ञा विश्वास पर आधारित है, ताकि वह अनुग्रह के अनुसार हो और सभी वंशजों के लिए निश्चित हो, केवल उनके लिए ही नहीं जो व्यवस्थावाले हैं बल्कि उनके लिए भी जो अब्राहम के समान विश्वासवाले हैं; जो हम सब का पिता है
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परिणामस्वरूप विश्वास ही उस प्रतिज्ञा का आधार है, कि परमेश्वर के अनुग्रह में अब्राहाम के सभी वंशजों को यह प्रतिज्ञा निश्चित रूप से प्राप्त हो सके—न केवल उन्हें, जो व्यवस्था के अधीन हैं परंतु उन्हें भी, जिनका विश्वास वैसा ही है, जैसा अब्राहाम का, जो हम सभी के गोत्रपिता हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसी कारण प्रतिज्ञा विश्वास पर आधारित है कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि वह सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसके लिये जो व्यवस्थावाला है, वरन् उनके लिये भी जो अब्राहम के समान विश्वासवाले हैं वही तो हम सब का पिता है