Romans 5:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par jaaisa aparadha kee dasha haai, vaaisee anugrah ke baradan kee nahee, kyonki jab aek manushy ke aparadha se bahut log mare, to parameshvar ka anugrah aur usaka jo dan aek manushy ke, arthata yeeshu maseeh ke anugrah se hua bahutere lagon par avashy hee adhaikai se hua.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर जैसी अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के वरदान की नहीं, क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात् यीशु मसीह के अनुग्रह से हुआ बहुत से लोगों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर का वरदान आदम के अपराध के जैसा नहीं था क्योंकि यदि उस एक व्यक्ति के अपराध के कारण सभी लोगों की मृत्यु हुई तो उस एक व्यक्ति यीशु मसीह की करुणा के कारण मिले परमेश्वर के अनुग्रह और वरदान तो सभी लोगों की भलाई के लिए कितना कुछ और अधिक है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर भी आदम के अपराध तथा परमेश्वर के वरदान में कोई तुलना नहीं है। यह सच है, कि एक ही मनुष्य के अपराध के कारण सब लोग मरे; किन्तु इस परिणाम से कहीं अधिक महान है परमेश्वर का अनुग्रह और वह अनुग्रहपूर्ण वरदान, जो एक ही मनुष्य−येशु मसीह−द्वारा सब को मिला।
Hindi Bible HHBD
पर जैसा अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के बरदान की नहीं, क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात् यीशु मसीह के अनुग्रह से हुआ बहुतेरे लागों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Parmeshwar ham log ke jon cheej dees hei, u Eiḍam ke paap se dusra rakam raha. Uske ek paap ke kaaran bahut log maut paain. Aur is se bhi baṛh ke, khali Yeeshu akele Parmeshwar ke daya ke bardaan bahut se log tak laais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जैसी अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के वरदान की नहीं, क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात् यीशु मसीह के, अनुग्रह से हुआ बहुत से लोगों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु वरदान अपराध के समान नहीं होता; क्योंकि यदि एक मनुष्य के अपराध के कारण बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और वह दान जो एक मनुष्य अर्थात् यीशु मसीह के अनुग्रह में है, निश्चय ही बहुत लोगों को बहुतायत से मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपराध, वरदान के समान नहीं. एक मनुष्य के अपराध के कारण अनेकों की मृत्यु हुई, जबकि परमेश्वर के अनुग्रह तथा एक मनुष्य, मसीह येशु के अनुग्रह में दिया हुआ वरदान अनेकों अनेक में स्थापित हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर जैसी अपराध की दशा है, वैसी अनुग्रह के वरदान की नहीं, क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध से बहुत लोग मरे, तो परमेश्वर का अनुग्रह और उसका जो दान एक मनुष्य के, अर्थात् यीशु मसीह के अनुग्रह से हुआ बहुत से लोगों पर अवश्य ही अधिकाई से हुआ।