Romans 5:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jaaisa aek manushy ke pap karane ka fal hua, vaaisa hee dan kee dasha nahee, kyonki aek hee ke karan dand kee agyaa ka faaisala hu, parantu bahutere aparadhaen se aeesa baradan utpann hua, ki log dharmee tthare.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जैसा एक मनुष्‍य के पाप करने का फल हुआ, वैसा ही दान की दशा नहीं, क्‍योंकि एक ही के कारण दण्‍ड की आज्ञा का फैसला हुआ, परन्‍तु बहुत से अपराधों से ऐसा वरदान उत्‍पन्‍न हुआ कि लोग धर्मी ठहरे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यह वरदान भी उस पापी के द्वारा लाए गए परिणाम के समान नहीं है क्योंकि दण्ड के हेतु न्याय का आगमन एक अपराध के बाद हुआ था। किन्तु यह वरदान, जो दोष-मुक्ति की ओर ले जाता है, अनेक अपराधों के बाद आया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक मनुष्‍य के अपराध तथा परमेश्‍वर के वरदान में कोई तुलना नहीं है। एक के अपराध के फलस्‍वरूप दण्‍डाज्ञा तो दी गयी, किन्‍तु बहुत-से अपराधों के बाद जो वरदान दिया गया, उसके द्वारा पाप से मुक्‍ति मिल गयी है।
Hindi Bible HHBD
और जैसा एक मनुष्य के पाप करने का फल हुआ, वैसा ही दान की दशा नहीं, क्योंकि एक ही के कारण दण्ड की आज्ञा का फैसला हुअ, परन्तु बहुतेरे अपराधों से ऐसा बरदान उत्पन्न हुआ, कि लोग धर्मी ठहरे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Eiḍam ke paap aur Parmeshwar ke bardaan meñ bahut farka hei. Wahi ek paap, saja laais. Lekin Parmeshwar ke bardaan hamme i saabit karis ki u hamme apnaais hei, jab ki ham bhi bahut dafe paap kara hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसा एक मनुष्य के पाप करने का फल हुआ, वैसा ही दान की दशा नहीं, क्योंकि एक ही के कारण दण्ड की आज्ञा का फैसला हुआ, परन्तु बहुत से अपराधों के कारण ऐसा वरदान उत्पन्न हुआ कि लोग धर्मी ठहरे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह दान एक मनुष्य के पाप के कारण प्राप्‍त परिणाम के समान नहीं, क्योंकि एक ओर तो एक पाप के कारण न्याय आया जिसका परिणाम दंड की आज्ञा हुआ; वहीं दूसरी ओर अनेक अपराधों के कारण वरदान आया जिसका परिणाम धर्मी ठहराया जाना हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर का वरदान उसके समान नहीं, जो एक मनुष्य के अपराध के परिणामस्वरूप आया. एक ओर तो एक अपराध से न्याय-दंड की उत्पत्ति हुई, जिसका परिणाम था दंड-आज्ञा मगर दूसरी ओर अनेकों अपराधों के बाद वरदान की उत्पत्ति हुई, जिसका परिणाम था धार्मिकता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जैसा एक मनुष्य के पाप करने का फल हुआ, वैसा ही दान की दशा नहीं, क्योंकि एक ही के कारण दण्ड की आज्ञा का फैसला हुआ, परन्तु बहुत से अपराधों से ऐसा वरदान उत्पन्न हुआ कि लोग धर्मी ठहरे।