Romans 7:3 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so yaadi pati ke jeete jee vah kisee doosare puroosh kee ho jaa, to vyaabhaichaarinee kahalaaegee, parantu yaadi pati mar jaa, to vah us vyavastha se choott gai, yahan tak ki yadi kisee doosare puroosh kee ho jaa, taubhee vyabhaichaarinee n ttharegee.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये यदि पति के जीते जी वह किसी दूसरे पुरूष की हो जाए, तो व्‍यभिचारिणी कहलाएगी, परन्‍तु यदि पति मर जाए, तो वह उस व्‍यवस्‍था से छूट गई, यहाँ तक कि यदि किसी दूसरे पुरूष की हो जाए तौभी व्‍यभिचारिणी न ठहरेगी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पति के जीते जी यदि किसी दूसरे पुरुष से सम्बन्ध जोड़े तो उसे व्यभिचारिणी कहा जाता है किन्तु यदि उसका पुरुष मर जाता है तो विवाह सम्बन्धी नियम उस पर नहीं लगता और इसलिए यदि वह दूसरे पुरुष की हो जाती है तो भी वह व्यभिचारिणी नहीं है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वह अपने पति के जीवन-काल में किसी दूसरे की पत्‍नी बन जाती है, तो वह व्‍यभिचारिणी कहलायेगी। किन्‍तु यदि पति मर जाता है, तो वह उस बन्‍धन से मुक्‍त हो जाती है। और यदि वह किसी दूसरे की पत्‍नी बन जाती है, तो वह व्‍यभिचारिणी नहीं है।
Hindi Bible HHBD
सो यदि पति के जीते जी वह किसी दूसरे पुरूष की हो जाए, तो व्यभिचारिणी कहलाएगी, परन्तु यदि पति मर जाए, तो वह उस व्यवस्था से छूट गई, यहां तक कि यदि किसी दूसरे पुरूष की हो जाए, तौभी व्यभिचारिणी न ठहरेगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur tab u fir se saadi kare sake hei. Lekin, agar uske admi jinda hei aur u dusra admi ke sañghe chali jaay hei to u badchalan aurat kahaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यदि पति के जीते जी वह किसी दूसरे पुरुष की हो जाए, तो व्यभिचारिणी कहलाएगी, परन्तु यदि पति मर जाए, तो वह उस व्यवस्था से छूट गई, यहाँ तक कि यदि किसी दूसरे पुरुष की हो जाए तौभी व्यभिचारिणी न ठहरेगी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए यदि वह अपने पति के जीवित रहते हुए किसी दूसरे पुरुष की हो जाए तो व्यभिचारिणी कहलाएगी; परंतु यदि उसके पति की मृत्यु हो जाए तो वह उस व्यवस्था से स्वतंत्र है, और वह किसी दूसरे पुरुष की भी हो जाए तो भी व्यभिचारिणी नहीं कहलाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि अपने पति के जीवित रहते हुए वह किसी अन्य पुरुष से संबंध बनाती है तो वह व्यभिचारिणी कहलाती है किंतु अपने पति की मृत्यु के बाद वह कानूनी रूप से स्वतंत्र हो जाती है और अन्य पुरुष से विवाह करने पर व्यभिचारिणी नहीं कहलाती.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यदि पति के जीते जी वह किसी दूसरे पुरुष की हो जाए, तो व्यभिचारिणी कहलाएगी, परन्तु यदि पति मर जाए, तो वह उस व्यवस्था से छूट गई, यहाँ तक कि यदि किसी दूसरे पुरुष की हो जाए तो भी व्यभिचारिणी न ठहरेगी।