Romans 8:24 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
asha ke dara to hamara uddhar hua haai parantu jis vastu kee asha kee jatee haai jab vah dekhne men aa, to fir asha kahan rahee? kyoki jis vastu ko koi dekh raha haai us kee asha kya karega?
Hindi 2017 (नया नियम)
आशा के द्वारा तो हमारा उद्धार हुआ है परन्‍तु जिस वस्‍तु की आशा की जाती है जब वह देखने में आए, तो फिर आशा कहाँ रही? क्‍योकि जिस वस्‍तु को कोई देख रहा है उसकी आशा क्‍या करेगा?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमारा उद्धार हुआ है। इसी से हमारे मन में आशा है किन्तु जब हम जिसकी आशा करते है, उसे देख लेते हैं तो वह आशा नहीं रहती। जो दिख रहा है उसकी आशा कौन कर सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस आशा में हमारा उद्धार हुआ है। यदि कोई वह बात देखता है, जिसकी वह आशा करता है, तो यह आशा नहीं कही जा सकती। मनुष्‍य जिस वस्‍तु को देख रहा है, उसकी आशा क्‍यों करेगा?
Hindi Bible HHBD
आशा के द्वारा तो हमारा उद्धार हुआ है परन्तु जिस वस्तु की आशा की जाती है जब वह देखने में आए, तो फिर आशा कहां रही? क्योकि जिस वस्तु को कोई देख रहा है उस की आशा क्या करेगा?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi aasha hei jon hamme bachaay hei. Lekin agar hamme u mil jaay jiske ham aasha karta hei, tab u aasha nai hei. Kaahe ke jiske ham dekhe sakta hei, to uske kaahe ke aasha karte rahi?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस आशा के द्वारा हमारा उद्धार हुआ है; परन्तु जिस वस्तु की आशा की जाती है, जब वह देखने में आए तो फिर आशा कहाँ रही? क्योंकि जिस वस्तु को कोई देख रहा है उसकी आशा क्या करेगा?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसी आशा में हमारा उद्धार हुआ है। अब जो आशा दिखाई देती है वह आशा नहीं है, क्योंकि उसकी आशा कौन करेगा जो दिखाई देती है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम इसी आशा में छुड़ाए गए हैं. जब आशा का विषय दृश्य हो जाता है तो आशा का अस्तित्व ही नहीं रह जाता. भला कोई उस वस्तु की आशा क्यों करेगा, जो सामने है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आशा के द्वारा तो हमारा उद्धार हुआ है परन्तु जिस वस्तु की आशा की जाती है जब वह देखने में आए, तो फिर आशा कहाँ रही? क्योंकि जिस वस्तु को कोई देख रहा है उसकी आशा क्या करेगा?