Romans 9:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he manushy, bhla too kaun haai, jo parameshvar ka samhana karata haai? kya gaddhee hui vastu gaddhnevale se kah sakatee haai ki too ne mujhe aeesa kyon banaya haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
हे मनुष्‍य, भला तू कौन है, जो परमेश्‍वर का साम्‍हना करता है? क्‍या गढ़ी हुई वस्‍तु गढ़नेवाले से कह सकती है, “तू ने मुझे ऐसा क्‍यों बनाया है?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनुष्य तू कौन होता है जो परमेश्वर को उलट कर उत्तर दे? क्या कोई रचना अपने रचने वाले से पूछ सकती है, “तूने मुझे ऐसा क्यों बनाया?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अरे भई! तुम कौन हो, जो परमेश्‍वर से विवाद करते हो? क्‍या गढ़ी हुई प्रतिमा अपने गढ़ने वाले से कहती है, “तुमने मुझे ऐसा क्‍यों बनाया?”
Hindi Bible HHBD
हे मनुष्य, भला तू कौन है, जो परमेश्वर का साम्हना करता है? क्या गढ़ी हुई वस्तु गढ़नेवाले से कह सकती है कि तू ने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin, hamaar dost log, ham puuchhta hei, “Tum kon hota hei, Parmeshwar se sawaal kare waala? Kaa maṭṭi ke ghaṛa banaay waala se puuchhe hei ki uske u rakam kaahe banaais hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मनुष्य, भला तू कौन है जो परमेश्‍वर का सामना करता है? क्या गढ़ी हुई वस्तु गढ़नेवाले से कह सकती है, “तू ने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे मनुष्य, परमेश्‍वर को पलटकर उत्तर देनेवाला भला तू कौन होता है? क्या रचना अपने रचनाकार से यह कहेगी, “तूने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम कौन होते हो कि परमेश्वर से वाद-विवाद का दुस्साहस करो? क्या कभी कोई वस्तु अपने रचनेवाले से यह प्रश्न कर सकती है, “मुझे ऐसा क्यों बनाया है आपने?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मनुष्य, भला तू कौन है, जो परमेश्वर का सामना करता है? क्या गढ़ी हुई वस्तु गढ़नेवाले से कह सकती है, “तूने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?”