Romans 9:29 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jaaisa yashaayah ne pahile bhee kaha tha, ki yadi senaon ka prabhu hamare liye kuchh vansh n chhodta, to ham sadom kee nain ho jate, aur amora ke sareekhe ttharate..
Hindi 2017 (नया नियम)
जैसा यशायाह ने पहिले भी कहा था, “यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम की नाईं हो जाते, और अमोरा के सरीखे ठहरते।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और जैसा कि यशायाह ने भविष्यवाणी की थी: “यदि सर्वशक्तिमान प्रभु हमारे लिए, वंशज न छोड़ता तो हम सदोम जैसे और अमोरा जैसे ही हो जाते।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी यशायाह ने पहले भी कहा था, “यदि स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने हमारे लिए कुछ वंशज शेष नहीं छोड़े होते, तो हम सदोम और गमोरा नगरों के सदृश पूर्णत: नष्ट हो गये होते।”
Hindi Bible HHBD
जैसा यशायाह ने पहिले भी कहा था, कि यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम की नाईं हो जाते, और अमोरा के सरीखे ठहरते।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aayzaaya nabi i bhi bolis hei, “Agar bahut taagat waala Parmeshwar hamaar gharaana ke kuchh log ke nai chhoṛta, tab sab naas hoy gay hota ṭheek Sadom aur Gamora ke nagar ke rakam hota.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसा यशायाह ने पहले भी कहा था, “यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और अमोरा के सदृश ठहरते।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और जिस प्रकार यशायाह ने पहले ही कहा था: यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिए वंश न छोड़ता, तो हम सदोम के समान हो जाते और अमोरा के सदृश्य ठहरते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ठीक जैसी भविष्यवक्ता यशायाह की पहले से लिखित बात है: “यदि स्वर्गीय सेनाओं के प्रभु ने हमारे लिए वंशज न छोड़े होते तो हमारी दशा सोदोम, और गोमोरा नगरों के समान हो जाती.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसा यशायाह ने पहले भी कहा था, “यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और गमोरा के सरीखे ठहरते।”