Romans 9:33 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jaaisa likha haai dekho maain siyyon men aek ttes lagane ka patthr, aur ttokar khane kee chattan rakhta hoon aur jo us par vishvas karega, vah lajjait n hoga..
Hindi 2017 (नया नियम)
जैसा लिखा है, “देखो मैं सिय्‍योन में एक ठेस लगने का पत्‍थर, और ठोकर खाने की चट्टान रखता हूँ, और जो उस पर विश्‍वास करेगा, वह लज्‍जित न होगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जैसा कि शास्त्र कहता है: “देखो, मैं सिय्योन में एक पत्थर रख रहा हूँ, जो ठोकर दिलाता है और एक चट्टान जो अपराध कराती है। किन्तु वह जो उस में विश्वास करता है, उसे कभी निराश नहीं होना होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “देखो, मैं सियोन में ठोकर का पत्‍थर, लोगों को गिराने वाली शिला रख रहा हूँ। परन्‍तु जो उस पर विश्‍वास करता है, उसे लज्‍जित नहीं होना पड़ेगा।”
Hindi Bible HHBD
जैसा लिखा है; देखो मैं सिरयोन में एक ठेस लगने का पत्थर, और ठोकर खाने की चटान रखता हूं; और जो उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jeise Parmeshwar, Baaibal meñ bolis raha, “Dekho! ham Zion meñ ek patthar rakhta hei ki jon log usse ṭakraai, aur u sab giri. Lekin jon jon uspe biswaas kare hei, u kabhi niraas nai hoi.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसा लिखा है, “देखो, मैं सिय्योन में एक ठेस लगने का पत्थर, और ठोकर खाने की चट्टान रखता हूँ, और जो उस पर विश्‍वास करेगा वह लज्जित न होगा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जैसा लिखा है: देखो, मैं सिय्योन में एक ठोकर का पत्थर और ठेस की चट्टान रखता हूँ, और जो उस पर विश्‍वास करेगा वह लज्‍जित न होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ठीक जैसा पवित्र शास्त्र का अभिलेख है: “मैं ज़ियोन में एक ठोकर के पत्थर तथा ठोकर खाने की चट्टान की स्थापना कर रहा हूं. जो इसमें विश्वास रखता है, वह लज्जित कभी न होगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसा लिखा है, “देखो मैं सिय्योन में एक ठेस लगने का पत्थर, और ठोकर खाने की चट्टान रखता हूँ, और जो उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।”