Romans 9:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve israaelee haain aur lepalakapan ka hakk aur mahima aur vachaaen aur vyavastha aur upasana aur praatigyaaaen unheen kee haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
वे इस्राएली हैं, और लेपालकपन का हक्‍क और महिमा और वाचाएँ और व्‍यवस्‍था और उपासना और प्रतिज्ञाएँ उन्‍हीं की हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो इस्राएली हैं और जिन्हें परमेश्वर की संपालित संतान होने का अधिकार है, जो परमेश्वर की महिमा का दर्शन कर चुके है, जो परमेश्वर के करार के भागीदार हैं। जिन्हें मूसा की व्यवस्था, सच्ची उपासना और वचन प्रदान किया गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे इस्राएली हैं। परमेश्‍वर ने उन्‍हें गोद लिया था। उन्‍हें परमेश्‍वर के सान्निध्‍य की महिमा प्राप्‍त हुई। परमेश्‍वर ने उनके साथ विधानों की स्‍थापना की तथा उन्‍हें मूसा की व्‍यवस्‍था प्रदान की है। उन्‍हें उपासना-विधि तथा प्रतिज्ञाएँ मिली हैं।
Hindi Bible HHBD
वे इस्त्राएली हैं; और लेपालकपन का हक्क और महिमा और वाचाएं और व्यवस्था और उपासना और प्रतिज्ञाएं उन्हीं की हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog Israayel ke gharaana ke hei, aur Parmeshwar ke chuna log hei. Parmeshwar ulog ke aapan mahima dekhaais. U ulog se samjhaota karis aur aapan kaanuun dees. Mandir bhi wahi log ke hei, aur uske sañghe u waada bhi hei jon Parmeshwar ulog se karis raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे इस्राएली हैं, और लेपालकपन का अधिकार और महिमा और वाचाएँ और व्यवस्था और उपासना और प्रतिज्ञाएँ उन्हीं की हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अर्थात् इस्राएली हैं, और लेपालकपन का अधिकार, महिमा, वाचाएँ, व्यवस्था को प्राप्‍त करना, उपासना और प्रतिज्ञाएँ उन्हीं की हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी इस्राएली हैं. लेपालकपन के कारण उत्तराधिकार, महिमा, वाचाएं, व्यवस्था, मंदिर की सेवा-आराधना निर्देश तथा प्रतिज्ञाएं इन्हीं की हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे इस्राएली हैं, लेपालकपन का हक़, महिमा, वाचाएँ, व्यवस्था का उपहार, परमेश्वर की उपासना, और प्रतिज्ञाएँ उन्हीं की हैं।