Ruth 1:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
naomee ne kaha, he meree beattyaie, lautt jao, tum kyon mere sang chalogee? kya meree kokh men aur putra haain jo tumhare paati hon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु नाओमी ने कहा, “नहीं, पुत्रियों, अपने घर लौट जाओ। तुम मेरे साथ किसलिए जाओगी? मैं तुम्हारी सहायता नहीं कर सकती। मेरे पास अब कोई पुत्र नहीं जो तुम्हारा पति हो सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नाओमी ने कहा, ‘मेरी पुत्रियो, लौट जाओ। तुम मेरे साथ क्‍यों चलोगी? क्‍या मेरे गर्भ से अब भी पुत्र उत्‍पन्न होंगे कि वे तुम्‍हारे पति बन सकें?
Hindi Bible HHBD
नाओमी ने कहा, हे मेरी बेटियों, लौट जाओ, तुम क्यों मेरे संग चलोगी? क्या मेरी कोख में और पुत्रा हैं जो तुम्हारे पति हों?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नाओमी ने कहा, “हे मेरी बेटियो, लौट जाओ, तुम क्यों मेरे संग चलोगी? क्या मेरी कोख में और पुत्र हैं जो तुम्हारे पति हों?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु नावोमी ने उनसे कहा, “लौट जाओ मेरी पुत्रियो, तुम भला क्यों मेरे साथ जाओगी? क्या अब भी मेरे गर्भ में पुत्र हैं, जो तुम्हारे पति बन सकें?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर नाओमी ने कहा, “हे मेरी बेटियों, लौट जाओ, तुम क्यों मेरे संग चलोगी? क्या मेरी कोख में और पुत्र हैं जो तुम्हारे पति हों?