Ruth 1:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jahan too maregee vahan maain bhee maroongee, aur vaheen mujhe mittee dee jaaegee. yadi mratyu chhod aur kisee karan maain tujh se alag hou, to yahova mujh se vaaisa hee varan us se bhee aadhaik kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जहाँ तुम मरोगी, मैं भी वहीं मरूँगी और में वहीं दफनाई जाऊँगी। मैं यहोवा से याचना करती हूँ कि यदि मैं अपना वचन तोड़ूँ तो यहोवा मुझे दण्ड देः केवल मृत्यु ही हम दोनों को अलग कर सकती है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जहाँ आप अन्‍तिम सांस लेंगी, वहाँ मैं भी मरकर दफन हूँगी। यदि मृत्‍यु भी हमें एक-दूसरे से अलग करे तो प्रभु मेरे साथ कठोर व्‍यवहार करे, नहीं, उससे भी अधिक बुरा व्‍यवहार करे।’
Hindi Bible HHBD
जहां तू मरेगी वहां मैं भी मरूंगी, और वहीं मुझे मिट्टी दी जाएगी। यदि मृत्यु छोड़ और किसी कारण मैं तुझ से अलग होऊं, तो यहोवा मुझ से वैसा ही वरन उस से भी अधिक करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जहाँ तू मरेगी वहाँ मैं भी मरूँगी, और वहीं मुझे मिट्टी दी जाएगी। यदि मृत्यु छोड़ और किसी कारण मैं तुझ से अलग होऊँ तो यहोवा मुझ से वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस स्थान पर आप आखिरी सांस लें, मैं भी वहीं आखिरी सांस लूं, और वहीं मुझे भी मिट्टी दी जाए. अब यदि मृत्यु के अलावा मेरा आपसे अलग होने का कोई और कारण हो, तो याहवेह मुझे कठोर से कठोर दंड दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जहाँ तू मरेगी वहाँ मैं भी मरूँगी, और वहीं मुझे मिट्टी दी जाएगी। यदि मृत्यु छोड़ और किसी कारण मैं तुझ से अलग होऊँ, तो यहोवा मुझसे वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करे।”