Ruth 1:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain bhree pooree chalee gai thee, parantu yahova ne mujhe choochhee karake lauttaya haai. so jab ki yahova hee ne mere virooddh sakshaee dee, aur sarvashaktaiman ne mujhe du:kh diya haai, fir tum mujhe kyon naomee kahatee ho?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब मैं गई थी, मेरे पास वे सभी चीज़ें थीं जिन्हें मैं चाहती थी। किन्तु अब, यहोवा मुझे खाली हाथ घर लाया है। यहोवा ने मुझे दुःखी बनाया है अत: मुझे ‘प्रसन्न’ क्यों कहते हो? सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मुझे बहुत अधिक कष्ट दिया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं हरी-भरी गृहस्‍थी के साथ परदेश गई थी, पर प्रभु मुझे खाली हाथ स्‍वदेश लौटा लाया। जब प्रभु ने ही मुझे दुखिया बनाया है; सर्वशक्‍तिमान प्रभु ने मुझ पर विपत्ति ढाही है, तब क्‍यों तुम मुझे नाओमी कहती हो?’
Hindi Bible HHBD
मैं भरी पूरी चली गई थी, परन्तु यहोवा ने मुझे छूछी करके लौटाया है। सो जब कि यहोवा ही ने मेरे विरूद्ध साक्षी दी, और सर्वशक्तिमान ने मुझे दु:ख दिया है, फिर तुम मुझे क्यों नाओमी कहती हो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं भरी पूरी चली गई थी, परन्तु यहोवा ने मुझे छूछी करके लौटाया है। इसलिये जब कि यहोवा ही ने मेरे विरुद्ध साक्षी दी, और सर्वशक्‍तिमान् ने मुझे दु:ख दिया है, फिर तुम मुझे क्यों नाओमी कहती हो?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं यहां से तो भरी पूरी गई थी, किंतु याहवेह मुझे यहां खाली हाथ लौटा लाएं हैं. तब मुझे नावोमी क्यों पुकारा जाए? जब याहवेह ने ही मुझे यह दंड दिया है, तथा सर्वशक्तिमान द्वारा ही मुझ पर यह मुसीबत डाली गई है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं भरी पूरी चली गई थी, परन्तु यहोवा ने मुझे खाली हाथ लौटाया है। इसलिए जबकि यहोवा ही ने मेरे विरुद्ध साक्षी दी, और सर्वशक्तिमान ने मुझे दुःख दिया है #, फिर तुम मुझे क्यों नाओमी कहती हो?”