Ruth 1:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is prakar naomee apanee moaabin bahoo root ke sath lauttee, jo moab ke desh se ai thee. aur ve jo kattne ke arambh ke samay betalehem men pahunchee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार नाओमी तथा उसकी पुत्रवधु रूत (मोआबी स्त्री) मोआब के पहाड़ी प्रदेश से लौटीं। ये दोनों स्त्रियाँ जौ की कटाई के समय यहूदा के बेतलेहेम में आईं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों नाओमी अपनी मोआबी बहू रूत के साथ मोआब देश से लौटी। जौ की फसल की कटनी के आरम्‍भिक दिन थे, जब नाओमी और रूत ने बेतलेहम नगर में प्रवेश किया।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार नाओमी अपनी मोआबिन बहू रूत के साथ लौटी, जो मोआब के देश से आई थी। और वे जो कटने के आरम्भ के समय बेतलेहेम में पहुंची।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार नाओमी अपनी मोआबिन बहू रूत के साथ लौटी, जो मोआब देश से आई थी। वे जौ कटने के समय के आरम्भ में बैतलहम पहुँचीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार नावोमी मोआब देश से अपनी बहू रूथ के साथ, जो मोआब की रहनेवाली थी, लौट आई. बेथलेहेम नगर में यह जौ की कटाई का समय था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार नाओमी अपनी मोआबिन बहू रूत के साथ लौटी, जो मोआब देश से आई थी। और वे जौ कटने के आरम्भ में बैतलहम पहुँचीं।