Ruth 1:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab naomee ne apanee dono bahuon se kaha, tum apane apane maaike lautt jao. aur jaaise tum ne un se jo mar gaae haain aur mujh se bhee praeeti kee haai, vaaise hee yahova tumhare upar krapa kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब नाओमी ने अपनी पुत्र वधुओं से कहा, “तुम दोनों को अपने घर अपनी माताओं के पास लौट जाना चाहिए। तुम मेरे तथा मेरे पुत्रों के प्रति बहुत दयालु रही हो। इसलिए मैं प्रार्थाना करती हूँ कि यहोवा तुम पर ऐसे ही दयालु हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नाओमी ने अपनी दोनों बहुओं से कहा, ‘अब तुम अपने-अपने मायके को लौट जाओ। जैसे तुमने मृत पति के साथ तथा मेरे साथ सद्व्‍यवहार किया है, वैसे प्रभु तुमसे सद्व्‍यवहार करे।
Hindi Bible HHBD
तब नाओमी ने अपनी दोनो बहुओं से कहा, तुम अपने अपने मैके लौट जाओ। और जैसे तुम ने उन से जो मर गए हैं और मुझ से भी प्रीति की है, वैसे ही यहोवा तुम्हारे ऊपर कृपा करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नाओमी ने अपनी दोनों बहुओं से कहा, “तुम अपने अपने मायके लौट जाओ। और जैसे तुम ने उनसे जो मर गए हैं और मुझ से भी प्रीति की है, वैसे ही यहोवा तुम्हारे ऊपर कृपा करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मार्ग में नावोमी ने अपनी बहुओं से कहा, “तुम दोनों अपने-अपने मायके लौट जाओ. याहवेह तुम पर वैसे ही दयालु हों, जैसी तुम मृतकों तथा मुझ पर दयालु रही हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नाओमी ने अपनी दोनों बहुओं से कहा, “तुम अपने-अपने मायके लौट जाओ। और जैसे तुम ने उनसे जो मर गए हैं और मुझसे भी प्रीति की है, वैसे ही यहोवा तुम पर कृपा करे।