Ruth 1:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova aeesa kare ki tum fir pati karake unake gharon men vishraam pao. tab us ne un ko chooma, aur ve chilla chillakar rone lagee,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं प्रार्थना करती हूँ कि यहोवा, पति और अच्छा घर पाने में तुम दोनों की सहायता करे।” नाओमी ने अपनी पुत्र वधुओं को प्यार किया और वे सभी रोने लगीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु तुम्हें यह वरदान दे कि तुम पुन: विवाह कर सको और पति के घर में आश्रय प्राप्त करो।’ नाओमी ने उनका चुम्बन लिया। उसकी बहुएं छाती पीट-पीटकर रोने लगीं।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ऐसा करे कि तुम फिर पति करके उनके घरों में विश्राम पाओ। तब उस ने उन को चूमा, और वे चिल्ला चिल्लाकर रोने लगीं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ऐसा करे कि तुम फिर अपने–अपने पति के घर में विश्राम पाओ।” तब उसने उन को चूमा, और वे चिल्ला चिल्लाकर रोने लगीं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की कृपादृष्टि में तुम्हें अपने-अपने होनेवाले पति के घर में सुख-शांति प्राप्त हो.” तब नावोमी ने उनको चूमा और वे फफक-फफक कर रोती रहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ऐसा करे कि तुम फिर अपने-अपने पति के घर में विश्राम पाओ।” तब नाओमी ने उनको चूमा, और वे चिल्ला चिल्लाकर रोने लगीं,