Ruth 2:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usakee sas ne us se poochha, aj too kahan beenatee, aur kahan kam karatee thee? dhany vah ho jis ne teree suadhai lee haai. tab us ne apanee sas ko bata diya, ki maain ne kis ke pas kam kiya, aur kaha, ki jis puroosh ke pas maain ne aj kam kiya usaka nam boaj haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसकी सास ने उससे पूछा, “यह अन्न तुमने कहाँ से इकट्ठा किया है? तुमने कहाँ काम किया? उस व्यक्ति को यहोवा का आशीर्वाद मिले, जिसने तुम पर ध्यान दिया।” तब रूत ने उसे बताया कि उसने किसके साथ काम किया था। उसने कहा, “जिस व्यक्ति के साथ मैंने काम किया था, उसका नाम बोअज है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सास ने उससे पूछा, ‘आज तूने कहाँ सिला बीना? तू कहाँ काम करती रही? तुझ पर ध्यान देनेवाले व्यक्ति को प्रभु आशिष दे।’ तब रूत ने अपनी सास को बताया कि वह किस व्यक्ति के खेत में काम करती रही। उसने कहा, ‘उस व्यक्ति का नाम, जिसके खेत में आज मैंने काम किया, बोअज है।’
Hindi Bible HHBD
उसकी सास ने उस से पूछा, आज तू कहां बीनती, और कहां काम करती थी? धन्य वह हो जिस ने तेरी सुधि ली है। तब उस ने अपनी सास को बता दिया, कि मैं ने किस के पास काम किया, और कहा, कि जिस पुरूष के पास मैं ने आज काम किया उसका नाम बोअज है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी सास ने उससे पूछा, “आज तू कहाँ बीनती, और कहाँ काम करती थी? धन्य वह हो जिसने तेरी सुधि ली है।” तब उसने अपनी सास को बता दिया कि मैं ने किसके पास काम किया, और कहा, “जिस पुरुष के पास मैं ने आज काम किया उसका नाम बोअज़ है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसकी सास ने उससे पूछा, “तुमने बालें कहां से बीनीं? तुम किस जगह पर काम करती रही? धन्य है वह व्यक्ति, जिसने तुम्हारा ध्यान रखा!” तब रूथ ने अपनी सास को बताया कि उसने किसके साथ काम किया था, “जिस व्यक्ति के यहां मैंने आज काम किया है, उनका नाम बोअज़ है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी सास ने उससे पूछा, “आज तू कहाँ बीनती, और कहाँ काम करती थी? धन्य वह हो जिसने तेरी सुधि ली है।” तब उसने अपनी सास को बता दिया, कि मैंने किसके पास काम किया, और कहा, “जिस पुरुष के पास मैंने आज काम किया उसका नाम बोअज है।”