Ruth 2:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
naomee ne apanee bahoo se kaha, vah yahova kee or se ashaeesh paa, kyonki us ne n to jeeavit par se aur n mare huon par se apanee karoona hattai! fir naomee ne us se kaha, vah puroosh to hamara kuttumbee haai, varan un men se haai jinako hamaree boomi chhudane ka aadhaikar haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नाओमी ने अपनी पुत्रवधु से कहा, “यहोवा उसे आशीर्वाद दे। याहोवा सभी पर दया करता रहता है चाहे वे जीवित हों या मृत हों।” तब नाओमी ने अपनी पुत्रवधु से कहा, “बोअज़ हमारे सम्बन्धियों में से एक है। बोअज हमारे संरक्षकों में से एक है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, ‘जीवितों और मृतकों दोनों पर करुणा करनेवाला प्रभु, बोअज को आशिष दे।’ नाओमी ने आगे कहा, ‘बोअज हमारा सम्‍बन्‍धी है। वह हमारे निकट कुटुम्‍बियों में से एक है, जिन पर हमारी देखभाल करने का दायित्‍व है।’
Hindi Bible HHBD
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उस ने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करूणा हटाई! फिर नाओमी ने उस से कहा, वह पुरूष तो हमारा कुटुम्बी है, वरन उन में से है जिनको हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, “वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उसने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करुणा हटाई!” फिर नाओमी ने उससे कहा, “वह पुरुष तो हमारा एक कुटुम्बी है, वरन् उनमें से है जिनको हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब नावोमी ने रूथ से कहा, “याहवेह की कृपादृष्टि उन पर बनी रहे, जो न तो जीवितों को अपनी कृपा से दूर रखते हैं, और न मरे हुओं को.” नावोमी ने यह भी कहा, “वह व्यक्ति हमारा नज़दीकी रिश्तेदार है; हमारा एक छुड़ाने वाला भी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, “वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उसने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करुणा हटाई!” फिर नाओमी ने उससे कहा, “वह पुरुष तो हमारा एक कुटुम्बी है, वरन् उनमें से है जिनको हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।”