Ruth 2:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir root moaabin bolee, us ne mujh se yah bhee kaha, ki jab tak mere sevak meree kattnee pooree n kar chuken tab tak unheen ke sang sang lagee raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब रूत ने कहा, “बोअज़ ने मुझे वापस आने और काम करने को भी कहा है। बोअज़ ने कहा है कि मैं सेवकों के साथ तब तक काम करती रहूँ जब तक फ़सल की कटाई पूरी नहीं हो जाती।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रूत ने कहा, ‘उसने मुझ से यह भी कहा, “जब तक मेरे सेवक सब फसल न काट लें तब तक तुम उनके साथ काम में लगी रहना।” ’
Hindi Bible HHBD
फिर रूत मोआबिन बोली, उस ने मुझ से यह भी कहा, कि जब तक मेरे सेवक मेरी कटनी पूरी न कर चुकें तब तक उन्हीं के संग संग लगी रह।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब रूत मोआबिन बोली, “उसने मुझ से यह भी कहा, ‘जब तक मेरे सेवक मेरी सारी कटनी पूरी न कर चुकें तब तक उन्हीं के संग संग लगी रह।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोआबी रूथ ने आगे कहा, “इसके अलावा उन्होंने मुझसे यह भी कहा है, ‘इसका ध्यान रखना, कि तुम कटनी खत्म होने तक मेरे दासों के पास ही रहो.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर रूत मोआबिन बोली, “उसने मुझसे यह भी कहा, ‘जब तक मेरे सेवक मेरी सारी कटनी पूरी न कर चुकें तब तक उन्हीं के संग-संग लगी रह।’”