Ruth 2:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab boaj ne root se kaha, he meree bettee, kya too sunatee haai? kisee doosare ke khet men beenane ko n jana, meree hee daasiyon ke sang yaheen rahana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब बोअज़ ने रूत से कहा, “बेटी, सुनो। तुम अपने लिये अन्न इकट्ठा करने के लिये मेरे खेत में रहो। तुम्हें किसी अन्य व्यक्ति के खेत में जाने की आवश्यकता नहीं है। मेरी दासियों के पीछे चलती रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बोअज ने रूत से कहा, ‘सुनो, अब तुम्हें दूसरे व्यक्ति के खेत में जाकर सिला बीनने की आवश्यकता नहीं। तुम मेरे इस खेत को छोड़कर मत जाना। तुम भी मेरी सेविकाओं के साथ रहना।
Hindi Bible HHBD
तब बोअज ने रूत से कहा, हे मेरी बेटी, क्या तू सुनती है? किसी दूसरे के खेत में बीनने को न जाना, मेरी ही दासियों के संग यहीं रहना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बोअज़ ने रूत से कहा, “हे मेरी बेटी, क्या तू सुनती है? किसी दूसरे के खेत में बीनने को न जाना, मेरी ही दासियों के संग यहीं रहना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बोअज़ ने रूथ से कहा, “बेटी, ध्यान से सुनो. किसी दूसरे खेत में बालें बीनने न जाना, और न ही इस खेत से बाहर जाना. बेहतर होगा कि तुम मेरी इन दासियों के पास ही बनी रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बोअज ने रूत से कहा, “हे मेरी बेटी, क्या तू सुनती है? किसी दूसरे के खेत में बीनने को न जाना, मेरी ही दासियों के संग यहीं रहना।