Ruth 3:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne kaha, he bettee, yahova kee or se tujh par ashaeesh ho kyonki too ne apanee pichhlee praeeati pahilee se aadhaik dikhai, kyonki to, kya dhanee, kya kangal, kisee javan ke peechhe naheen lagee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब बोअज़ ने कहा, “युवती, यहोवा तुम्हें आशीर्वाद दे। तुमने मुझ पर विशेष कृपा की है। तुम्हारी यह कृपा मेरे प्रति उससे भी अधिक है जो तुमने आरम्भ में नाओमी के प्रति दिखाई थी। तुम विवाह के लिये किसी भी धनी या गरीब युवक की खोज कर सकती थीं। किन्तु तुमने वैसा नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बोअज ने कहा, ‘मेरी पुत्री, प्रभु तुम्‍हें आशिष दे। तुमने अपनी सास के लिये करुणामय कार्य किया था। अब तुम्‍हारा यह कार्य उससे श्रेष्‍ठ है; क्‍योंकि तुमने विवाह के लिए किसी जवान पुरुष को, धनी अथवा गरीब को, नहीं चुना।
Hindi Bible HHBD
उस ने पूछा, तू कौन है? तब वह बोली, मैं तो तेरी दासी रूत हूं; तू अपनी दासी को अपनी च र ओढ़ा दे, क्योंकि तू हमारी भूमि छुड़ानेवाला कुटुम्बी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “हे बेटी, यहोवा की ओर से तुझ पर आशीष हो; क्योंकि तू ने अपनी पिछली प्रीति पहली से अधिक दिखाई, क्योंकि तू क्या धनी क्या कंगाल, किसी जवान के पीछे नहीं लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बेटी,” बोअज़ ने इसके उत्तर में कहा, “याहवेह की कृपादृष्टि तुम पर बनी रहे. समर्पण और निष्ठा की तुम्हारी यह प्रीति तुम्हारी पहले की प्रीति से बढ़कर है. तुमने यहां के किसी भी धनी या साधारण युवक से विवाह का विचार नहीं किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “हे बेटी, यहोवा की ओर से तुझ पर आशीष हो; क्योंकि तूने अपनी पिछली प्रीति # पहली से अधिक दिखाई, क्योंकि तू, क्या धनी, क्या कंगाल, किसी जवान के पीछे नहीं लगी।