Ruth 3:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab boaj ne kaha, jo char too oddhe haai use faailakar thambh le. aur jab us ne use thambha tab us ne chh: napuae jau napakar usako utta diya fir vah nagar men chalee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब बोअज ने कहा, “अपनी ओढ़नी मेरे पास लाओ। अब, इसे खुला रखो।” इसलिए रूत ने अपनी ओढ़नी को खुला रखा, और बोअज़ ने लगभग एक बुशल जौ उसकी सास नाओमी को उपहार में दिया। तब बोअज़ ने उसे रूत की ओढ़नी में बाँध दिया और उसे उसकी पीठ पर रख दिया। तब वह नगर को गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब बोअज ने कहा, ‘तुम अपनी चादर फैलाओ, और उसको पकड़ी रहो।’ रूत ने ऐसा ही किया। वह चादर को पकड़ी रही। बोअज ने प्राय: पच्‍चीस किलो जौ उसकी चादर में उण्‍डेल दिया और उसके सिर पर रख दिया। तत्‍पश्‍चात् रूत नगर को चली गई।
Hindi Bible HHBD
तब वह उसके पांवों के पास भोर तक लेटी रही, और उस से पहिले कि कोई दूसरे को चीन्ह सके वह उठी; और बोअज ने कहा, कोई जानने न पाए कि खलिहान में कोई स्त्री आई थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बोअज़ ने कहा, “जो चद्दर तू ओढ़े है उसे फैलाकर पकड़ ले। और जब उसने उसे पकड़ा तब उसने छ: नपुए जौ नापकर उसको उठा दिया; फिर वह नगर में चली गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बोअज़ ने उससे आगे कहा, “अपनी ओढ़नी आगे फैलाओ.” सो उसने अपनी ओढ़नी वहां बिछा दी, बोअज़ ने छः माप जौ उसकी ओढ़नी में डाल दिए और उसे उसके कंधे पर रख दिया, और वह नगर में चली गयी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बोअज ने कहा, “जो चद्दर तू ओढ़े है उसे फैलाकर पकड़ ले।” और जब उसने उसे पकड़ा तब उसने छः नपुए जौ नापकर उसको उठा दिया; फिर वह नगर में चली गई।