Ruth 3:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne kaha, yah chh: napuae jau us ne yah kahakar mujhe diya, ki apanee sas ke pas choochhe hath mat ja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने कहा, “बोअज़ ने यह जौ उपहार के रुप में तुम्हें दिया है। बोअज़ ने कहा, कि आपके लिए उपहार लिये बिना, मुझे घर नहीं जाना चाहिये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रूत ने कहा, ‘यह पच्चीस किलो जौ भी मुझे दिया है। उसने कहा था, “तुम्हें खाली हाथ अपनी सास के पास नहीं जाना चाहिए।” ’
Hindi Bible HHBD
जब रूत अपनी सास के पास आई तब उस ने पूछा, हे बेटी, क्या हुआ? तब जो कुछ उस पुरूष ने उस से किया था वह सब उस ने उसे कह सुनाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने कहा, “यह छ: नपुए जौ उसने यह कहकर मुझे दिया, कि अपनी सास के पास छूछे हाथ मत जा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
रूथ ने आगे कहा, “उन्होंने मुझे ये छः माप जौ भी यह कहते हुए दिए हैं, ‘अपनी सास के पास खाली हाथ न जाना.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने कहा, “यह छः नपुए जौ उसने यह कहकर मुझे दिया, कि अपनी सास के पास खाली हाथ मत जा।”