Ruth 4:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab boaj faattk ke pas jakar baaitt gaya aur jis chhudanevale kuttumbee kee charcha boaj ne kee thee, vah bhee a gaya. tab boaj ne kaha, he faulane, ighar akar yaheen baaitt ja to vah udhar jakar baaitt gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बोअज़ उस स्थान पर गया जहाँ नगर द्वार पर लोग इकट्ठे होते हैं। बोअज़ तब तक वहाँ बैठा जब तक वह निकट सम्बन्धी वहाँ से नहीं गुज़रा जिसका ज़िक्र बोअज़ ने रूत से किया था। बोअज़ ने उसे बुलाया, “मित्र, आओ! यहाँ बैठो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बोअज नगर के प्रवेश-द्वार पर गया। वह वहाँ बैठ गया। उसी समय एलीमेलक का निकटतम कुटुम्बी जिसके विषय में बोअज ने चर्चा की थी, वहाँ से गुजरा। बोअज ने उससे कहा, ‘यहाँ आइए, महाशय। यहाँ बैठिए।’ अत: वह अपना मार्ग छोड़कर वहाँ बैठ गया।
Hindi Bible HHBD
तब बोअज फाटक के पास जाकर बैठ गया; और जिस छुड़ानेवाले कुटुम्बी की चर्चा बोअज ने की थी, वह भी आ गया। तब बोअज ने कहा, हे फुलाने, इघर आकर यहीं बैठ जा; तो वह उधर जाकर बैठ गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बोअज़ फाटक के पास जाकर बैठ गया; और जिस छुड़ानेवाले कुटुम्बी की चर्चा बोअज़ ने की थी, वह भी आ गया। तब बोअज़ ने कहा, “हे मित्र, इधर आकर यहीं बैठ जा।” तो वह उधर जाकर बैठ गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी समय बोअज़ नगर द्वार पर जाकर बैठ गए, और जब वहां वह छुड़ाने वाला आया, जिसका वर्णन बोअज़ रूथ से कर चुके थे, बोअज़ ने उनसे कहा, “मित्र यहां आइए और मेरे पास बैठिए.” सो वह आकर बोअज़ के पास बैठ गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बोअज फाटक # के पास जाकर बैठ गया; और जिस छुड़ानेवाले कुटुम्बी की चर्चा बोअज ने की थी, वह भी आ गया। तब बोअज ने कहा, “हे मित्र, इधर आकर यहीं बैठ जा;” तो वह उधर जाकर बैठ गया।