Ruth 4:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab faattk ke pas jitane log the unhon ne aur vraddh logon ne kaha, ham sakshaee haain. yah jo sree tere ghar men atee haai usako yahova israael ke gharane kee do upajanevalee rahel aur lia: ke saman kare. aur too aepraata men veerata kare, aur betalehem men tera bada nam ho
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार सभी लोग और अग्रज जो नगर द्वार के समीप थे, गवाह हुए। उन्होंने कहा: यह स्त्री जो तुम्हारे घर जाएगी, यहोवा उसे राहेल और लिआ जैसी करे जिसने इस्राएल वंश को बनाया। हम प्रार्थना करते हैं तुम एप्राता में शक्तिशाली होओ! तुम बेतलेहेम में प्रसिद्ध होओ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नगर के द्वार पर बैठे हुए सब लोगों ने कहा, ‘हम गवाह हैं।’ वृद्धों ने यह आशिष दी: ‘प्रभु तुम्हारे घर में प्रवेश करनेवाली इस स्त्री को राहेल और लेआ के सदृश बनाए, जिन्होंने इस्राएल का घर बसाया था। तुम एप्राता में धन-सम्पत्ति से समृद्ध हो, और बेतलेहम नगर में विख्यात।
Hindi Bible HHBD
तब फाटक के पास जितने लोग थे उन्हों ने और वृद्ध लोगों ने कहा, हम साक्षी हैं। यह जो स्त्री तेरे घर में आती है उसको यहोवा इस्राएल के घराने की दो उपजानेवाली राहेल और लिआ: के समान करे। और तू एप्राता में वीरता करे, और बेतलेहेम में तेरा बड़ा नाम हो;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फाटक के पास जितने लोग थे उन्होंने और वृद्ध लोगों ने कहा, “हम साक्षी हैं। यह जो स्त्री तेरे घर में आती है उसको यहोवा इस्राएल के घराने की दो उपजानेवाली राहेल और लिआ: के समान करे। और तू एप्राता में वीरता करे, और बैतलहम में तेरा बड़ा नाम हो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर नगर द्वार की सारी भीड़ तथा नगर के पुरनियों ने उत्तर दिया, “हम इसके गवाह हैं. जो स्त्री तुम्हारे परिवार में प्रवेश कर रही है, याहवेह उसे राहेल तथा लियाह के समान बनाएं, जो दोनों ही इस्राएल के सारे गोत्रों का मूल हैं. तुम एफ़राथा में सम्पन्न होते जाओ और बेथलेहेम में तुम्हारा यश फैल जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फाटक के पास जितने लोग थे उन्होंने और वृद्ध लोगों ने कहा, “हम साक्षी हैं। यह जो स्त्री तेरे घर में आती है उसको यहोवा इस्राएल के घराने की दो उपजानेवाली राहेल और लिआ के समान करे। और तू एप्राता में वीरता करे, और बैतलहम में तेरा बड़ा नाम हो;