Ruth 4:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir boaj ne kaha, jab too us boomi ko naomee ke hath se mol le, tab use root moabin ke hath se bhee jo mare huae kee sree haai is manasa se mol lena padega, ki mare huae ka nam usake bhag men sthiar kar de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब बोअज़ ने कहा, “यदि तुम भूमि नाओमी से खरीदोगे तो तुम्हें मृतक की पत्नी मोआबी स्त्री रूत भी मिलेगी। जब रूत को बच्चा होगा तो वह भूमि उस बच्चे की होगी। इस प्रकार भूमि मृतक के परिवार में ही रहेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब बोअज ने कहा, ‘जिस दिन आप भूमि को नाओमी के हाथ से खरीदेंगे, उस दिन मोआबी विधवा रूत आपकी पत्‍नी बन जाएगी, जिससे पैतृक भूमि पर मृतक के परिवार का अधिकार बना रहे।’
Hindi Bible HHBD
फिर बोअज ने कहा, जब तू उस भूमि को नाओमी के हाथ से मोल ले, तब उसे रूत मोआबिन के हाथ से भी जो मरे हुए की स्त्री है इस मनसा से मोल लेना पड़ेगा, कि मरे हुए का नाम उसके भाग में स्थिर कर दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर बोअज़ ने कहा, “जब तू उस भूमि को नाओमी के हाथ से मोल ले, तब तुझे उसे रूत मोआबिन के हाथ से भी जो मरे हुए की स्त्री है इस विचार से मोल लेना पड़ेगा, कि मरे हुए का नाम उसके भाग में स्थिर कर दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर बोअज़ ने कहा, “जिस दिन तुम नावोमी से उस ज़मीन को ख़रीदोगे, तुम्हें मोआबी रूथ को, जो उस मृतक रिश्तेदार की विधवा है, भी मोल लेना पड़ेगा कि मृतक का नाम इस संपत्ति के साथ बना रह सके.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर बोअज ने कहा, “जब तू उस भूमि को नाओमी के हाथ से मोल ले, तब उसे रूत मोआबिन के हाथ से भी जो मरे हुए की स्त्री है इस मनसा से मोल लेना पड़ेगा, कि मरे हुए का नाम उसके भाग में स्थिर कर दे।”