Ruth 4:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us chhudanevale kuttumbee ne kaha, maain usako chhuda naheen sakata, aeesa n ho ki mera nij bhag bigad jae. isaaliye mera chhudane ka aadhaikar too le le, kyonaki mujh se vah chhudaya naheen jata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
निकट सम्बन्धी ने उत्तर दिया, “मैं भूमि को वापस खरीद नहीं सकता। यद्पि यह भूमि मेरी होनी चाहिए थी किन्तु मैं इसे खरीद नहीं सकता। यदि मैं ऐसा करता हूँ, तो मुझे अपनी सम्पत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए तुम उस भूमि को खरीद सकते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निकटतम कुटुम्‍बी ने कहा, ‘ऐसी स्‍थिति में मैं भूमि-भाग को नहीं छुड़ा सकता। ऐसा करने से मैं स्‍वयं अपनी पैतृक भूमि को क्षति पहुँचाऊंगा। भूमि छुड़ाने का मेरा अधिकार आप ले लीजिए। मैं नाओमी की भूमि को नहीं छुड़ा सकता।’
Hindi Bible HHBD
उस छुड़ानेवाले कुटुम्बी ने कहा, मैं उसको छुड़ा नहीं सकता, ऐसा न हो कि मेरा निज भाग बिगड़ जाए। इसलिये मेरा छुड़ाने का अधिकार तू ले ले, क्योंकि मुझ से वह छुड़ाया नहीं जाता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस छुड़ानेवाले कुटुम्बी ने कहा, “मैं उसको छुड़ा नहीं सकता, ऐसा न हो कि मेरा निज भाग बिगड़ जाए। इसलिये मेरा छुड़ाने का अधिकार तू ले ले, क्योंकि मैं उसे छुड़ा नहीं सकता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर उस छुड़ानेवाले ने कहा, “इस स्थिति में मैं इसको छुड़ाने में असमर्थ हूं, क्योंकि ऐसा करने पर अपने ही वंश का नुकसान कर बैठूंगा. छुड़ाने का यह अधिकार अब तुम ले लो. क्योंकि मैं यह छुड़ाने में असमर्थ हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस छुड़ानेवाले कुटुम्बी ने कहा, “ मैं उसको छुड़ा नहीं सकता #, ऐसा न हो कि मेरा निज भाग बिगड़ जाए। इसलिए मेरा छुड़ाने का अधिकार तू ले ले, क्योंकि मैं उसे छुड़ा नहीं सकता।”