Song of Solomon 3:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
rat ke samay men apane palang par apane praanpiry ko ddoonddhtee rahee maain use ddoonddhtee to rahee, parantu use n paya maain ne kaha, maain ab uttkar nagar me,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर रात अपनी सेज पर मैं अपने मन में उसे ढूँढती हूँ। जो पुरुष मेरा प्रिय है, मैंने उसे ढूँढा है, किन्तु मैंने उसे नहीं पाया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘रात के समय मैं पलंग पर लेटी थी, उस समय मैंने अपने प्राण-प्रिय को पाना चाहा; मैं उसे ढूंढ़ने लगी, पर वह मुझे न मिला। मैंने उसको पुकारा, किन्तु उसने उत्तर नहीं दिया।
Hindi Bible HHBD
रात के समय में अपने पलंग पर अपने प्राणप्रिय को ढूंढ़ती रही; मैं उसे ढूंढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया; मैं ने कहा, मैं अब उठकर नगर में,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
रात के समय मैं अपने पलंग पर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ती रही; मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने बिछौने पर मैं हर रात उसका इंतजार करती रही, जो मुझे प्राणों से भी प्रिय है; मैं उसे खोजती रही, मगर मेरी खोज बेकार रही.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
रात के समय मैं अपने पलंग पर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ती रही; मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया;