Song of Solomon 3:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne usake khmbhe chandee ke, usaka sirahana sone ka, aur gaee argavanee rang kee banavai he aur usake beech ka sthan yarooshalem kee putraiyon kee or se bade praem se jada gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने यात्रा की पालकी के बल्लों को चाँदी से बनाया और उसकी टेक सोने से बनायी गई। पालकी की गद्दी को उसने बैंगनी वस्त्र से ढँका और यह यरूशलेम की पुत्रियों के द्वारा प्रेम से बुना गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने उसके पाये चांदी के, और उसका सिरहाना सोने का बनवाया है। पालकी की गद्दी बैंजनी वस्‍त्र से मढ़ी है, उसका भीतरी भाग चर्म-पट्टियों से सजा है।
Hindi Bible HHBD
उस ने उसके खम्भे चान्दी के, उसका सिरहाना सोने का, और गद्दी अर्गवानी रंग की बनवाई हे; और उसके बीच का स्थान यरूशलेम की पुत्रियों की ओर से बड़े प्रेम से जड़ा गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उसके खम्भे चाँदी के, उसका सिरहाना सोने का, और गद्दी बैंजनी रंग की बनवाई है; और उसके बीच का स्थान यरूशलेम की पुत्रियों की ओर से बड़े प्रेम से जड़ा गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके खंभे चांदी के, तथा सतह सोने का है. इसमें बैठने के स्थान के लिए बैंगनी वस्त्र का इस्तेमाल हुआ है, इसके अंदर के भाग को येरूशलेम की कन्याओं द्वारा प्रेम से मढ़ दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उसके खम्भे चाँदी के, उसका सिरहाना सोने का, और गद्दी बैंगनी रंग की बनवाई है; और उसके भीतरी भाग को यरूशलेम की पुत्रियों की ओर से बड़े प्रेम से जड़ा गया है।