Song of Solomon 3:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sadkon aur chaukon men ghoomakar apane praanpiry ko ddoonddoongee. maain use ddoonddhtee to rahee, parantu use n paya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब मैं उठूँगी! मैं नगर के चारों गलियों, बाज़ारों में जाऊँगी। मैं उसे ढूढूँगी जिसको मैं प्रेम करती हूँ। मैंने वह पुरुष ढूँढा पर वह मुझे नहीं मिला!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब मैं पलंग से उठकर शहर में, गलियों, चौराहों में घूम-घूम कर अपने प्राणप्रिय को ढूंढूंगी।
Hindi Bible HHBD
और सड़कों और चौकों में घूमकर अपने प्राणप्रिय को ढूंढूंगी। मैं उसे ढूंढती तो रही, परन्तु उसे न पाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने कहा, “मैं अब उठकर नगर में, और सड़कों और चौकों में घूमकर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ूँगी।” मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब ठीक तो यही होगा कि मैं उठूं और नगर में जाकर खोज करूं, गलियों में और चौकों में; यह ज़रूरी है कि मैं उसे खोजूं, जो मेरे लिए प्राणों से भी अधिक प्रिय है. मैं खोजती रही, किंतु मेरी खोज बेकार ही रही.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैंने कहा, मैं अब उठकर नगर में, और सड़कों और चौकों में घूमकर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ूगी।” मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया।