Song of Solomon 3:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve sab ke sab talavar bandhanevale aur yuddh vidha men nipun haain. pratyek puroosh rat ke dr se jangha par talavar lattkaae rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे सभी सैनिक तलवारों से सुसज्जित हैं जो युद्ध में निपुण हैं; हर व्यक्ति की बगल में तलवार लटकती है, जो रात के भयानक खतरों के लिये तत्पर हैं!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे सब तलवार बांधे हुए हैं, वे युद्ध-विद्या में निपुण हैं। रात के खतरे से सतर्क रहने के लिए प्रत्येक योद्धा अपनी जांघ पर तलवार लटकाए रहता है।
Hindi Bible HHBD
वे सब के सब तलवार बान्धनेवाले और युद्ध विद्या में निपुण हैं। प्रत्येक पुरूष रात के डर से जांघ पर तलवार लटकाए रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे सब के सब तलवार बाँधनेवाले और युद्ध विद्या में निपुण हैं। प्रत्येक पुरुष रात के डर से जाँघ पर तलवार लटकाए रहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सभी तलवार लिए हुए हैं, युद्ध कला में बेहतरीन, हर एक ने अपनी तलवार अपने पास रखी है, ये रात के आतंक का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे सब के सब तलवार बाँधनेवाले और युद्ध विद्या में निपुण हैं। प्रत्येक पुरुष रात के डर से जाँघ पर तलवार लटकाए रहता है।