Song of Solomon 4:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he meree piry too sundar haai, too sundar haai! teree ankhen teree latton ke beech men kabootaron kee see dikhai detee haai. tere bal un bakariyon ke jhund ke saman haain jo gilad pahad ke ddhal par lettee hui hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी प्रिये, तुम अति सुन्दर हो! तुम सुन्दर हो! घूँघट की ओट में तेरी आँखें कपोत की आँखों जैसी सरल हैं। तेरे केश लम्बे और लहराते हुए हैं जैसे बकरी के बच्चे गिलाद के पहाड़ के ऊपर से नाचते उतरते हों।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ मेरी प्रियतमा, तू सुन्दर है, सचमुच तू सुन्दर है। नकाब के भीतर तेरी आंखें कपोत की तरह दिखाई देती हैं, तेरे केश गिलआद प्रदेश की ढाल से नीचे उतर रही बकरियों के झुण्ड के सदृश लगते हैं।
Hindi Bible HHBD
हे मेरी प्रिय तू सुन्दर है, तू सुन्दर है! तेरी आंखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों की सी दिखाई देती है। तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरी प्रिय, तू सुन्दर है, तू सुन्दर है। तेरी आँखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों की सी दिखाई देती हैं। तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कितनी सुंदर हो तुम मेरी प्रिया! मेरी आंखों के लिए कितनी प्रिय हो तुम! ओढ़नी के पीछे तुम्हारी आंखें कबूतरी के समान हैं. तुम्हारे बाल गिलआद पर्वत की ढाल पर चढ़ाई कर रही बकरियों के समान हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरी प्रिय तू सुन्दर है, तू सुन्दर है! तेरी आँखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों के समान दिखाई देती है। तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों।