Song of Solomon 4:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he meree dulhain, tere hotton se madha ttpakata haai teree jeebh ke neeche madha or doodha rahata haai teree jeebh ke neeche madha aur doodha rahata haai tere vasren ka sugandha labanon ka sa haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी दुल्हिन, तेरे अधरों से मधु टपकता है। तेरी वाणी में शहद और दूध की खुशबू है। तेरे वस्त्रों की गंध इत्र जैसी मोहक है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मेरी वधू, तेरे ओंठों से मधु टपकता है, तेरी जीभ के नीचे शहद और दूध की मिठास है। तेरे वस्‍त्रों की सुगन्‍ध मानो लबानोन की सुगन्‍ध है।
Hindi Bible HHBD
हे मेरी दुल्हिन, तेरे होठों से मधु टपकता है; तेरी जीभ के नीचे मधु ओर दूध रहता है; तेरी जीभ के नीचे मधु और दूध रहता है; तेरे वस्त्रों का सुगन्ध लबानोन का सा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरी दुल्हिन, तेरे होठों से मधु टपकता है; तेरी जीभ के नीचे मधु और दूध रहता है; तेरे वस्त्रों का सुगन्ध लबानोन का सा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी दुल्हिन, तुम्हारे ओंठ मधु टपकाते हैं; तुम्हारी जीभ के नीचे दूध और मधु रहता है, तुम्हारे वस्त्रों से उठती सुगंध लबानोन की सुगंध के समान है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरी दुल्हन, तेरे होठों से मधु टपकता है; तेरी जीभ के नीचे मधु और दूध रहता है; तेरे वस्त्रों का सुगन्ध लबानोन के समान है।