Song of Solomon 4:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meree bahin, meree dulhain, kivad lagai hui baree ke saman, kivad band kiya hua sota, or chhap lagaya hua jhrana haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी संगिनी, हे मेरी दुल्हिन, तुम ऐसी हो जैसे किसी उपवन पर ताला लगा हो। तुम ऐसी हो जैसे कोई रोका हुआ सोता हो या बन्द किया झरना हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरी दुलहन उस वाटिका के सदृश है जिसका प्रवेश-द्वार बन्द है। वह प्रवेश-निषिद्ध उद्यान है! वह मुहरबन्द झरना है!
Hindi Bible HHBD
मेरी बहिन, मेरी दुल्हिन, किवाड़ लगाई हुई बारी के समान, किवाड़ बन्द किया हुआ सोता, ओर छाप लगाया हुआ झरना है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी बहिन, मेरी दुल्हिन, किवाड़ लगाई हुई बारी के समान, किवाड़ बन्द किया हुआ सोता, और छाप लगाया हुआ झरना है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी बहन, मेरी दुल्हिन एक गुप्त निजी बगीचा है; चारदीवारी में बंद तथा निजी झरने वाला बगीचा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी बहन, मेरी दुल्हन, किवाड़ लगाई हुई बारी # के समान, किवाड़ बन्द किया हुआ सोता, और छाप लगाया हुआ झरना है।