Song of Solomon 4:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he uttr vayu jag, aur he dakkhianee vayu chalee a! meree baree par bah, jis se usaka sugandha faaile. mera praemee apanee baree men aye, aur usake uttm uttm fal khaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जागो, हे उत्तर की हवा! आ, तू दक्षिण पवन! मेरे उपवन पर बह। जिससे इस की मीठी, गन्ध चारों ओर फैल जाये। मेरा प्रिय मेरे उपवन में प्रवेश करे और वह इसका मधुर फल खाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ उत्तरी पवन, जाग, ओ दक्षिणी पवन, आ। मेरे उद्यान में बहो, जिससे उसकी सुगन्ध दूर-दूर तक फैल जाए। तब मेरा प्रियतम, अपने उद्यान में आए, और उसके मधुर फल खाए।’
Hindi Bible HHBD
हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्खिनी वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिस से उसका सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आये, और उसके उत्तम उत्तम फल खाए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्खिनी वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिससे उसकी सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आये, और उसके उत्तम उत्तम फल खाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उत्तरी वायु, जागो, दक्षिण वायु! आ जाओ; मेरे बगीचे के ऊपर से बहो, इसके मसालों के मिश्रण उड़कर दूर चले जाएं. कैसा हो यदि मेरा प्रेमी अपने बगीचे में आ जाए तथा इसके उत्तम-उत्तम फलों को खाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्षिण वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिससे उसका सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आए, और उसके उत्तम-उत्तम फल खाए।