Song of Solomon 4:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere dant un un kataree hui bhedon ke jhund ke saman haai, jo nahakar upar ain ho, un men har aek ke do do judva bachche hote haain. aur un men se kisee ka sakshaee naheen mara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरे दाँत उन भेड़ों जैसे सफेद हैं जो अभी अभी नहाकर के निकली हों। वे सभी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया करती हैं, और उनके बच्चे नहीं मरे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे दांत ऊन कतरी भेड़ों के झुण्ड के समान हैं, जो नहाने के बाद पानी से बाहर आई हैं, जिनके जुड़वा बच्चे हैं। उनमें से किसी का जोड़ा नहीं मरा है।
Hindi Bible HHBD
तेरे दान्त उन ऊन कतरी हुई भेड़ों के झुण्ड के समान हैं, जो नहाकर ऊपर आईं हों, उन में हर एक के दो दो जुड़वा बच्चे होते हैं। और उन में से किसी का साक्षी नहीं मरा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे दाँत उन ऊन कतरी हुई भेड़ों के झुण्ड के समान हैं, जो नहाकर ऊपर आई हों, उनमें हर एक के जुड़वा बच्चे होते हैं। और उनमें से किसी का साथी नहीं मरा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे दांत अभी-अभी ऊन कतरे हुए भेड़ों के समान हैं, जो नहाकर आईं हैं, उन सभी के जुड़वां बच्चे होते हैं, तथा जिनमें से एक भी अकेला नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे दाँत उन ऊन कतरी हुई भेड़ों के झुण्ड के समान हैं, जो नहाकर ऊपर आई हों, उनमें हर एक के दो-दो जुड़वा बच्चे होते हैं। और उनमें से किसी का साथी नहीं मरा।