Song of Solomon 4:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he meree dulhain, too mere sang labanon se, mere sang labanon se chalee a. too amana kee chottee par se, shaneer aur hermon kee chottee par se, sihon kee gufaaon se, chiton ke pahadon par se drashtti kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ओ मेरी दुल्हिन, लबानोन से आ, मेरे साथ आजा। लबानोन से मेरे साथ आजा, अमाना की चोटी से, शनीर की ऊँचाई से, सिंह की गुफाओं से और चीतों के पहाड़ों से आ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ वधू, मेरे साथ लबानोन से, लबानोन पहाड़ से भाग चल। अमाना शिखर से शनीर और हेर्मोन की चोटी से, सिंहों की मांदों से, तेंदुओं के पहाड़ों से भाग चल।
Hindi Bible HHBD
हे मेरी दुल्हिन, तू मेरे संग लबानोन से, मेरे संग लबानोन से चली आ। तू आमाना की चोटी पर से, शनीर और हेर्मोन की चोटी पर से, सिहों की गुफाओं से, चितों के पहाड़ों पर से दृष्टि कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरी दुल्हिन, तू मेरे संग लबानोन से, मेरे संग लबानोन से चली आ। तू अमाना की चोटी पर से, शनीर और हेर्मोन की चोटी पर से, सिंहों की गुफाओं से, चीतों के पहाड़ों पर से दृष्‍टि कर।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी दुल्हिन, मेरे साथ लबानोन से आ जाओ, कैसा होगा जब तुम मेरे साथ लबानोन से आओगी. उतर आओ; अमाना शिखर से, सेनीर तथा हरमोन के शिखर से, शेरों की गुफाओं से, तेंदुओं के पर्वतों से.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरी दुल्हन, तू मेरे संग लबानोन से, मेरे संग लबानोन से चली आ। तू अमाना की चोटी पर से, सनीर और हेर्मोन की चोटी पर से, सिंहों की गुफाओं से, चीतों के पहाड़ों पर से दृष्टि कर।