Song of Solomon 5:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne apane praemee ke liye dar to khola parantu mera praemee mudkar chala gaya tha. jab vah bol raha tha, tab mera praan ghabara gaya tha maain ne usako ddoonddha, parantu n paya maain ne usako pukara, parantu us ne kuchh uttr n diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने प्रियतम के लिये मैंने द्वार खोल दिया, किन्तु मेरा प्रियतम तब तक जा चुका था! जब वह चला गया तो जैसे मेरा प्राण निकल गया। मैं उसे ढूँढती फिरी किन्तु मैंने उसे नहीं पाया; मैं उसे पुकारती फिरी किन्तु उसने मुझे उत्तर नहीं दिया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपने प्रियतन के लिए द्वार खोल ही रही थी कि मेरा प्रियतम मुड़कर चला गया। जब उसने मुझे पुकारा तब मैं सुध-बुध खो बैठी थी। मैंने उसको पुकारा, परन्तु उसने उत्तर नहीं दिया।
Hindi Bible HHBD
मैं ने अपने प्रेमी के लिये द्वार तो खोला परन्तु मेरा प्रेमी मुड़कर चला गया था। जब वह बोल रहा था, तब मेरा प्राण घबरा गया था मैं ने उसको ढूंढ़ा, परन्तु न पाया; मैं ने उसको पुकारा, परन्तु उस ने कुछ उत्तर न दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने अपने प्रेमी के लिये द्वार तो खोला, परन्तु मेरा प्रेमी मुड़कर चला गया था। जब वह बोल रहा था, तब मेरा प्राण घबरा गया था। मैं ने उसको ढूँढ़ा, परन्तु न पाया; मैं ने उसको पुकारा, परन्तु उसने कुछ उत्तर न दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने प्रेमी के लिए मैंने दरवाजा खोला, मगर मेरा प्रेमी लौट चुका था. जब वह मुझसे विनती कर रहा था, मेरा हृदय पिघल गया. मैं उसे खोजती रही पर वह मुझे नहीं मिला. मैं उसे पुकारती रही, पर उसकी ओर से मुझे उत्तर न मिला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने अपने प्रेमी के लिये द्वार तो खोला परन्तु मेरा प्रेमी मुड़कर चला गया था। जब वह बोल रहा था, तब मेरा प्राण घबरा गया था मैंने उसको ढूँढ़ा, परन्तु न पाया; मैंने उसको पुकारा, परन्तु उसने कुछ उत्तर न दिया।