Song of Solomon 6:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apanee ankhen meree or se faer le, kyonki maain un se ghabarata hoon tere bal aeesee bakaariyon ke jhund ke saman haai, jo gilad kee ddhlan par lettee hui dekh padtee hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे ऊपर से तू आँखें हटा ले! तेरे नयन मुझको उत्तेजित करते हैं! तेरे केश लम्बे हैं और वे ऐसे लहराते है जैसे गिलाद की पहाड़ी से बकरियों का झुण्ड उछलता हुआ उतरता आता हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू मेरी ओर से अपनी आंखें फेर ले, क्‍योंकि मैं उनसे घबराता हूं। तेरे केश गिलआद प्रदेश की ढाल से नीचे उतर रही बकरियों के झुण्‍ड के सदृश लगते हैं।
Hindi Bible HHBD
अपनी आंखें मेरी ओर से फेर ले, क्योंकि मैं उन से घबराता हूं; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले, क्योंकि मैं उनसे घबराता हूँ; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हटा लो मुझसे अपनी आंखें; क्योंकि उन्होंने मुझे व्याकुल कर दिया है. तुम्हारे बाल वैसे ही हैं, जैसे बकरियों का झुण्ड़, जो गिलआद से उतरा हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले #, क्योंकि मैं उनसे घबराता हूँ; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।