Song of Solomon 7:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
teree nabhai gol kattora haai, jo masala mile huae dakhmadha se poorn ho tera pett gehoon ke ddher ke saman haai jisake chahuor sosan fool hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरी नाभि ऐसी गोल है जैसे कोई कटोरा, इसमें तू दाखमधु भर जाने दे। तेरा पेट ऐसा है जैसे गेहूँ की ढेरी जिसकी सीमाएं घिरी हों कुमुदिनी की पंक्तियों से।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरी नाभि गोल चषक है, जो मिश्रित शराब से कभी खाली नहीं होता। तेरा उदर गेहूं का ढेर है, जिसके चारों ओर सोसन पुष्पों की कतार है।
Hindi Bible HHBD
तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो तेरा पेट गेहूं के ढेर के समान है जिसके चहुँओर सोसन फूल हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो। तेरा पेट गेहूँ के ढेर के समान है जिसके चारों ओर सोसन फूल हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारी नाभि गोल कटोरे के समान है, जो मसाला मिली हुई दाखमधु से कभी खाली नहीं होता, और तुम्हारा पेट तो गेहूं के ढेर के समान है, जो चारों ओर से सोसन के फूलों से सजाया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो। तेरा पेट गेहूँ के ढेर के समान है जिसके चारों ओर सोसन फूल हों।