Song of Solomon 7:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tera gala hatheedant ka gummatt haai. teree ankhen heshabon ke un kundon ke saman haai, jo batrabbeem ke faattk ke pas haain. teree nak labanon ke gummatt ke tuly haai, jisaka mukh damishk kee or haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरी गर्दन ऐसी है जैसे किसी हाथी दाँत की मीनार हो। तेरे नयन ऐसे है जैसे हेशबोन के वे कुण्ड जो बत्रब्बीम के फाटक के पास है। तेरी नाक ऐसी लम्बी है जैसे लबानोन की मीनार जो दमिश्क की ओर मुख किये है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरी सुराईदार गरदन जैसे हाथीदांत की मीनार है। तेरी आंखें हेशबोन के उन तड़ागों जैसी हैं जो बेत-रब्‍बीम के प्रवेश-द्वार पर हैं। तेरी नाक लबानोन की मीनार है, जो दमिश्‍क नगर की ओर उन्‍मुख है।
Hindi Bible HHBD
तेरा गला हाथीदांत का गुम्मट है। तेरी आंखें हेशबोन के उन कुन्डों के समान हैं, जो बत्राब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के गुम्मट के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरा गला हाथीदाँत की मीनार है। तेरी आँखें हेशबोन के उन कुन्डों के समान हैं, जो बत्रब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन की मीनार के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा गला हाथी-दांत के मीनारों के समान है. तुम्हारी आंखें हेशबोन के तालाबों के समान हैं, जो बेथ-रब्बीम के फाटकों के पास हैं; तुम्हारी नाक लबानोन के खंभे के समान, जो दमेशेक की ओर मुख किए हुए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरा गला हाथी दाँत का मीनार है # । तेरी आँखें हेशबोन के उन कुण्डों के समान हैं, जो बत्रब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के मीनार के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है।