Song of Solomon 7:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne kaha, maain is khjoor par chaddhkar usakee daaliyon ko pakaoonga. teree chhatiyan angoor ke guchchhe ho, aur teree shvas ka sugandha sebon ke saman ho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं खजूर के पेड़ पर चढ़ूँगा, मैं इसकी शाखाओं को पकड़ूँगा, तू अपने उरोजों को अंगूर के गुच्छों सा बनने दे। तेरी श्वास की गंध सेब की सुवास सी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने सोचा है, मैं इस खजूर वृक्ष पर चढ़ूंगा, और उसकी चोटी को पकड़ूंगा। ओ प्रियतमा, तेरे उरोज अंगूर के गुच्‍छे की तरह लुभावने बने रहें, और तेरी सांस सेबों की तरह महकती रहे।
Hindi Bible HHBD
मैं ने कहा, मैं इस खजूर पर चढ़कर उसकी डालियों को पकडूंगा। तेरी छातियां अंगूर के गुच्छे हो, और तेरी श्वास का सुगन्ध सेबों के समान हो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने कहा, “मैं इस खजूर पर चढ़कर उसकी डालियों को पकड़ूँगा।” तेरी छातियाँ अँगूर के गुच्छे हों, और तेरी श्‍वास का सुगन्ध सेबों के समान हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे मन में विचार आया, “मैं खजूर के पेड़ पर चढ़ूंगा और इसके फलों के गुच्छों को थाम लूंगा.” कैसा होता यदि तुम्हारी छातियां अंगूर के गुच्छे होते तुम्हारी सांस की सुगंध सेबों के समान
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने कहा, “मैं इस खजूर पर चढ़कर उसकी डालियों को पकड़ूँगा।” तेरी छातियाँ अंगूर के गुच्छे हों, और तेरी श्वास का सुगन्ध सेबों के समान हो,