Song of Solomon 8:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
balhamon men sulaaiman kee aek dakh kee baree thee us ne vah dakh kee baree rakhvalon ko saunp dee har aek rakhvale ko usake falon ke liye chandee ke hajar hajar ttukade dene the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाल्हामोन में सुलैमान का अगूंर का उपवनथा। उसने अपने बाग को रखवाली के लिए दे दिया। हर रखवाला उसके फलों के बदले में चाँदी के एक हजार शेकेल लाता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘बअल-हामोन नगर में राजा सुलेमान का एक अंगूर-उद्यान था। उसने अंगूर-उद्यान रखवालों को ठेके पर दे दिया। प्रत्‍येक रखवाला उसके फलों के लिए चांदी के एक हजार सिक्‍के देता था।
Hindi Bible HHBD
बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उस ने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चान्दी के हजार हजार टुकड़े देने थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उसने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चाँदी के हज़ार हज़ार टुकड़े देने थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाल-हामोन में शलोमोन का एक अंगूर का बगीचा था; यह उसने रखवालों को सौंप दिया था. हर एक के लिए एक शर्त थी, कि वह इसके फलों के लिए एक हज़ार शेकेल चांदी लाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उसने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चाँदी के हजार-हजार टुकड़े देने थे।