Zechariah 1:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab jo doot mujh se baten karata tha, us ne mujh se kaha, too pukarakar kah ki senaon ka yahova yon kahata haai, mujhe yarooshalem aur siyyon ke liye badee jalan hui haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा के दूत ने मुझे लोगों से यह सब कहने को कहा: सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है: “मैं यरूशलेम और सिय्योन से विशेष प्रेम रखता हूँ
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस स्‍वर्गदूत ने मुझसे कहा, ‘यह घोषित कर: “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैं यरूशलेम नगर और सियोन पर्वत के लिए बड़ा ईष्‍र्यालु हूं।
Hindi Bible HHBD
तब जो दूत मुझ से बातें करता था, उस ने मुझ से कहा, तू पुकारकर कह कि सेनाओं का यहोवा यों कहता है, मुझे यरूशलेम और सिरयोन के लिये बड़ी जलन हुई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब जो दूत मुझ से बातें करता था, उसने मुझ से कहा, ‘तू पुकारकर कह कि सेनाओं का यहोवा यों कहता है, मुझे यरूशलेम और सिय्योन के लिये बड़ी जलन हुई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वह स्वर्गदूत जो मुझसे बातें कर रहा था, उसने कहा, “इन बातों की घोषणा करो: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘येरूशलेम तथा ज़ियोन के प्रति मेरी बहुत जलन है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब जो दूत मुझसे बातें करता था, उसने मुझसे कहा, ‘तू पुकारकर कह कि सेनाओं का यहोवा यह कहता है, मुझे यरूशलेम और सिय्योन के लिये बड़ी जलन हुई है।